Wednesday , 17 June 2026
Home बिगलीक्स Ban on Maggi to continue for some time in Agra & UP
बिगलीक्स

Ban on Maggi to continue for some time in Agra & UP

195

maggi
आगरालीक्स
 ….आगरा में मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने साफ किया है कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसए) द्वारा मैगी की बिक्री व भंडारण पर लगे प्रतिबंध को हटाने संबंधी लिखित आदेश मिलने के बाद ही प्रदेश में मैगी की बिक्री शुरू करने की अनुमति एफएसडीए स्तर से दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एफएसडीए के अपर आयुक्त (प्रशासन) राम अरज मौर्या ने कहा है कि फिलहाल मैगी उत्पाद से जुड़ी कंपनी नेस्ले इंडिया मुंबई हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर मैगी की बिक्री शुरू करने की बात कह रही है। इस संबंध में एफएसडीए प्रशासन को अभी तक केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से प्रतिबंध हटाने का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसलिए प्रदेश में मैगी को अभी बिकने नहीं दिया जाएगा।
यूपी में सैंपल फेल होने के बाद मई में लगा था प्रतिबंध
एफएसडीए की बाराबंकी जिला इकाई द्वारा अप्रैल 2015 में कराई गई नमूना जांच असुरक्षित श्रेणी पाई गई। इसके बाद ही मैगी की बिक्री बंद कराने को देशव्यापी स्तर पर इतनी बड़ी कार्रवाई हुई थी।
रिपोर्ट में मैगी में सेहत के लिए घातक व जानलेवा लेड की मात्रा तय मानक 2.7 पार्ट्स से सात-आठ गुना अधिक 17.2 पाई गई थी। जांच में एमसीजी (मोनोसोडियम ग्लूकामेड) भी बिना वैधानिक चेतावनी के पाया गया था। मई 2015 में विभिन्न राज्यों में नमूनों की जांच में फेल रिपोर्ट आने के बाद एफएसएसए ने नेस्ले इंडिया के मैगी से जुड़े नौ उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।
प्रदेश में भी मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम से जुड़े खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मैगी की बिक्री को प्रतिबंधित कर इसका स्टॉक बाजार से हटा दिया था।
मोनोसोडियम ग्लूकामेड है हानिकारक
हानिकारक तत्वों (मोनोसोडियम ग्लूकामेड) से बचाव के पूरे इत्मीनान के बाद ही प्रदेश में मैगी की बिक्री शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। अगर कहीं भी इसे बेचने की जानकारी मिली तो एक्ट के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Three died in road accident on Agra-Gwalior Highway

आगरालीक्स …Agra News: दर्दनाक, आगरा में भीषण हादसे में तीन की मौत,...

बिगलीक्स

Agra live News: Man dead body found in Sultanpura Agra, Video

आगरालीक्स… वीडियो देखें… आगरा में युवक की हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Greater Agra Plot booking stat soon, 410 applicant for 462 plot of Atalpuram

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इनर रिंग रोड के पास विकसित हो...

error: Content is protected !!