आगरालीक्स …आगरा किला में कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी है, सोमवार को शिवाजी जयंती पर हुए कार्यक्रम के बाद यह निर्णय लिया गया है। तेज ध्वनि से दरारें आने का खतरा।
आगरा किलो के दीवान ए आम में पिछले साल फरवरी में जी 20 सम्मेलन में शामिल होने आए मेहमानों के लिए फरवरी 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके लिए एक दिन पहले तेज ध्वनि और साउंड सिस्टम के साथ रिहर्सल किया गया। इससे आगरा किला के दीवान ए आम की दीवारों में दरारें आ गईं थी, चूना टूट कर गिया गया था। इसके बाद दरारों में टिलटिल ग्लास लगाया गया था। इस कार्यक्रम के बाद 19 फरवरी 2023 को शिवाजी जयंती पर आगरा किला में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
शिवाजी जयंती कार्यक्रम से नहीं हुई क्षति
सोमवार को शिवाजी जयंती पर हुए कार्यक्रम के दौरान ध्वनि की गति रिकार्ड करने के लिए उपकरण लगाए गए थे। आगरा किला में 40 डेसीबल से अधिक की ध्वनि करने पर रोक है। प्रारंभिक जांच में शिवाजी जयंती पर हुए कार्यक्रम से आगरा किला को कोई क्षति नहीं हुई है।
कार्यक्रमों पर लगाई रोक
19 फरवरी 2024 को हुए कार्यक्रम के साथ ही आगरा किला में अब कार्यक्रम करने के लिए अनुमति देने पर रोक लगा दी है। डीजी एएसआई द्वारा ऐतिहासिक स्मारक को क्षति ना पहुंचे और पुराना स्मारक होने के कारण अनुमति ना देने का निर्णय लिया गया है। अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. राजकुमार पटेल का मीडिया से कहना है कि आगरा किला में अब कोई कार्यक्रम करने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।