आगरलीक्स…आगरा में दो दिन सोमवार और मंगलवार को बैंक रहेंगे बंद. देशभर में रहेगी बैंकों की हड़ताल..पढ़िए पूरी खबर
देश के दो बैंको के निजीकरण के विरोध में सोमवार 15 मार्च और मंगलवार 16 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. यूनिाइडेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले 9 यूनियनों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बैंक हड़ताल में देशभर के करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल होंगे.
देश में 12 सरकारी बैंक
गौरतलब है कि इस समय देश में 12 सरकारी बैंक हैं. इस साल यूनियन बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो बैंकों का निजीकरण करने के अलावा एक इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण का फैसला किया है. दो बैंको के निजीकरण होने से केवल 10 बैंक ही रह जाएंगी. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले 9 यूनियनों ने 15 और 16 मार्च को देश भर में हड़ताल करने की घोषणा की है।