नईदिल्लीलीक्स… भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिलाओँ के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे क्रिकेट मैच में भारत ने पूनम राउत के शतक और हरमनप्रीत के अर्द्धशतक की बदौलत चार विकेट पर 266 रन का स्कोर खड़ा किया है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की श्रृंखला में आज अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पूनिया और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की लेकिन मंधाना 10 रन बनाकर 17 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद पूनम राउत एक छोर पर टिक गई और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पूनिया 32 रन बनाकर आउट हुई।
हरमनप्रीत का अर्द्धशतक
इसके बाद राउत ने कप्तान मिताली राज के साथ शतकीय साझीदारी कर स्कोर को 164 रन तक पहुंचाया। मिताली 45 रन बनाकर आउट हुई, जबकि उपकप्तान ने राउत के साथ स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। वह 54 रन बनाकर आउट हुई। पूनम राउत 104 और दीप्ति शर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहीं।