मथुरालीक्स……ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन में दर्शन का समय बढ़ाया गया, एक दिसंबर से नई व्यवस्था हो रही लागू, पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन, मथुरा में देश दुनिया से भक्त पहुंचते हैं, मंदिर में दर्शन का समय सुबह 8.45 बजे से दोपहर एक बजे तक और इसके बाद शाम को 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक है। इसके बाद पट बंद हो जाते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दर्शन का समय बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में एक दिसंबर से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। नई समय सारिणी भी चस्पा कर दी गई है।

एक दिसंबर से सुबह 7.30 बजे खुल जाएंगे पट
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए एक दिसंबर से सुबह 7.30 बजे खुल जाएंगे, और दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शाम चार से बजे पट खुलेंगे और रात 9.30 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इससे दर्शन का समय 11 घंटे रहेगा। अभी तक मंदिर में दर्शन आठ घंटे ही हो रहे थे।
एक दिसंबर से लागू हो रही व्यवस्था
सर्दियों के लिए
सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे
शाम चार बजे से रात 9.30 बजे तक
गर्मियों के लिए
सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे एक बजे
शाम पांच से रात 10.30 बजे तक