मथुरालीक्स…वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ऊर्जा मंत्री का विरोध. मंदिर सेवायतों ने न प्रसाद दिया ओर न माला. पर्दा लगाकर दर्शन करने से भी रोका. बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर महिलाओं ने किया विरोध
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को ऊर्जामंत्री एके शर्मा दर्शन के लिए पहुंचे लेकिन यहां पहुंचने पर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध कर रही महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया. वे मंत्री के सामने प्रदर्शन करने लगीं, द्वार पर पर्दा लगा दिया गया. पुलिस की मौजूदगी में मंत्री ने किसी तरह ठाकुर जी के दर्शन किए. मंदिर सेवायतों ने मंत्री को न तो प्रसाद दी और न ही माला. भारी विरोध के बीच मंत्री को दूसरे रास्ते से निकलना पड़ा. महिलाओं ने किया घेरावमंत्री एके शर्मा के बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में महिलाएं और सेवायत विरोध करने के लिए यहां पहुंच गए. गले में काला पटुका डालकर महिलाएं इंतजार करने लगीं. पुलिस ने देखा तो उनके हाथ में लगी तख्तियां फाड़ डालीं और उन्हें मंदिर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई. इस पर भी महिलाएं नहीं मानी और मंत्री के मंदिर में पहुंचनते ही न्यास व गलियारा में विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिया. मंदिर में किसी तरह ऊर्जा मंत्री ने ठाकुर जी के दर्शन किए. लेकिन आरती दर्शन खत्म होने के बाद सेवायतों ने न तो मंत्री को प्रसादी माला पहनाई और न ही पटुका और प्रसाद दिया. मंदिर में भारी विरोध को देख मंत्री तय रास्ता बदलकर गेट संख्या चार बसे बाहर निकलने लगे तो महिलाएं परिक्रमा में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंच गईं. लेकिन पुलिस ने किसी तरह मंत्री को बाहर निकाला.