आगरालीक्स ..आगरा के होटल और कैफे सहित सात को बार लाइसेंस जारी किए गए हैं। आगरा में लोगों में रेस्टोरेंट के साथ बार का क्रेज बढने पर लाइसेंस दिए गए हैं। कई और ने भी बार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में होटल, रेस्टोरेंट और कैफे को बार के लाइसेंस जारी किए गए हैं। ऐसा लोगों के खान पीन में आए बदलाव को देखते हुए किया गया है। इसमें आगरा में सात लाइसेंस जारी किए गए हैं।
आगरा में सात लाइसेंस
जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया का कहना है कि आगरा में
होटल होली डे इन, फॉक, डीडेशिया सॉल्ट कैफे होटल माया, पिप्सी को बार का लाइसेंस जारी किया गया है। कुछ होटल और रेस्टोरेंट ने बार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
आए दिन पड रहे थे छापे
आगरा में रुफ टॉप कैफे का चलन बढा है, यहां खाने के साथ बीयर और व्हिस्की भी दी जाती है। इसके लिए लाइसेंस नहीं लिए गए थे, आबकारी विभाग द्वारा छापे मारे जा रहे थे। इससे होटल, रेस्टोरेंट, कैफे संचालकों के साथ ही लोग भी परेशान थे। वे वीकेंड पर मस्ती के लिए जाने में डर रहे थे।