नईदिल्लीलीक्स… यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध है तब क्रिकेट चल रहा है, 16 मैच बचे हैं और आईपीएल अनिश्चतकाल के लिए स्थगित।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का आपरेशन सिंदूर और उसके बाद बौखलाए पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल से हमला करने और भारत द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद एक बड़ा निर्णय लिया गया है। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2025 का सत्र अंतिम पड़ाव में स्थगित कर दिया गया है। अभी आईपीएल के फाइनल मुकाबले सहित 16 मैच बाकी हैं। इससे पहले गुरुवार को धर्मशाला में चल रहा मैच पाकिस्तान के हमले को देखते हुए बीच में रोक दिया गया था।