आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक पर सीसीटीवी की निगरानी में कार चलाने का टेस्ट हो रहा है, इसमें लोग फेल हो रहे हैं और आवेदन कम होने लगे हैं। ( Agra News: Driving Licence application decreases after test start on testing track#Agra )
आगरा के आरटीओ कार्यालय में पहले अस्थायी और उसके बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है इसके लिए एक हजार रुपये आनलाइन शुल्क जमा होता है। पहले पुलिस लाइन में स्थायी लाइसेंस के लिए गाड़ी चलाकर देखी जाती थी लेकिन पिछले तीन दिन से अब रुनकता में बने टेस्टिंग ट्रैक पर गाड़ी चलाने का टेस्ट लिया जा रहा है।
सीसीटीवी से रखी जा रही नजर
रुनकता में बने टेस्टिंग ट्रैक पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, इसमें चूक होने पर टेस्ट में फेल हो रहे हैं। इसके चलते स्थायी लाइसेंस के आवेदन भी कम होने लगे हैं।
300 से घटकर 50 हुए आवेदन
आरटीओ कार्यालय में पहले 300 आवेदन स्थायी लाइसेंस के लिए आते थे लेकिन अब इसकी संख्या घटकर 50 तक पहुंच गई है। आवेदन करने के बाद भी सभी लोग टेस्ट देने भी नहीं जा रहे हैं।