
एक शिक्षक बना विलेन
शुक्रवार को मथुरा के 20 बीएड कॉलेज में प्रैक्टिकल होने थे। परीक्षकों के पैनल के लिए सुबह बीएड शिक्षक और शिक्षिकाएं खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में पहुंच गए। यहां बीए एजुकेशन के डीएस कॉलेज अलीगढ के शिक्षक प्रदीप सिंह भी आ गए और परीक्षक बनने की जिद पर अड गए। इस पर बीएड शिक्षकों ने विरोध किया और नियम के अनुसार सिरपर्फ बीएड शिक्षकों को ही परीक्षक बनाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद भी डॉ प्रदीप नहीं माने, इसे लेकर हंगामा हुआ।
प्रैक्टिकल न होेने पर छात्रों का हंगामा
बीएड शिक्षक विवि में हंगामा कर रहे थे तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बाद भी बीएड प्रैक्टिकल न होने पर शिक्षक शिक्षकाओं ने जमकर हंगामा किया। कुलसचिव केएन सिंह ने शुक्रवार के बीएड प्रैक्टेकिल स्थगित कर दिए हैं।
Leave a comment