अयोध्यालीक्स…गर्मी की शुरुआत हो रही है, जिसे देखते हुए राममंदिर में विराजमान रामलला ने आरामदायक सूती पोशाक पहनना किया शुरू…
तापमान में हो रहा लगातार इजाफा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की ओर से एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया कि ग्रीष्म ऋतु के आगमन और निरंतर बढ़ते तापमान को देखते हुए रंग पंचमी से भगवान रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण किए है।
हस्तनिर्मित सूती मलमल को नील से रंगा गया
प्रभु की ओर से धारण किए गए वस्त्र हस्तनिर्मित सूती मलमल से बने हैं, जिनको प्राकृतिक नील से रंगा गया है। साथ ही इसे गोटा पुष्पों से सजाया गया है।
रामलला ने रंगपंचमी पर होली भी खेली
कुछ दिनों पहले ही रामलला ने अपने भक्तों के साथ होली खेली और पिचकारी भी धारण की। एक्स पर एक पोस्ट में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा, ‘रंगोत्सव के अवसर पर भगवान श्री रामलला सरकार भक्तों के संग होली खेली।
ठा. बांके बिहारी के दर्शनों का समय भी बदल चुका है
उल्लेखनीय है कि वृंदावन में ठा. बांके बिहारी के रागभोग का समय बदल गया है। वह अब जल्दी जाग कर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।