आगरालीक्स…. आगरा में एक नया गैंग सक्रिय, यह कार से आता है और कोठी के बाहर खड़ी कार चोरी कर ले जाता है, सीसीटीवी में दिखे चोर।
आगरा में अब हाईटेक कार चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। ये कार से आते हैं, एक साथी कार में बैठा रहता है और उसका दूसरा साथी कोठी के बाहर खड़ी कार तक पहुंचता है। कार के लॉक को खोलता है और कार लेकर चला जाता है।
आगरा में हुई कार चोरी की घटना
1- आवास विकास कॉलोनी सेक्टर छह डी निवासी मनेंद्र सिंह ईको कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। चार अक्टूबर को कार से दो चोर आए, एक चोर कार से उतरा और ईको कार का लॉक खोलकर ले गया। सीसीटीवी में कार चोरी करते चोर दिखाई दे रहे हैं लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ नहीं सकी है।

2-आवास विकास के सेक्टर तीन बी निवासी शिवम सक्सेना की सात अक्टूबर को होटल ग्वाला पैलेस के पास उनकी कार खड़ी हुई थी, रात में कार से चोर आए और कार चोरी कर ले गए।
3-कमला नगर के ई ब्लॉक स्थित ससुराल में गुरुग्राम निवासी मोहम्मद यासीन क्रेटा कार से आए थे, कार बाहर खड़ी हुई थी, घर के बाहर से कार चोरी हो गई।
4-कमला नगर के एफ ब्लॉक निवासी कुनाल गौड़ की स्कार्पियो घर के बाहर खड़ी हुई थी, एक अक्टूबर को चोर कार चोरी कर ले गए।
5- शाहगंज के सोरो कटरा में डॉक्टर दंपती ने घर से कुछ दूरी पर कार खड़ी कर दी थी। रात में कार से आए चोर उनकी कार चोरी कर ले गए थे।