आगरालीक्स…26 फरवरी यानी कल व्यापारियों का भारत बंद का है ऐलान. आगरा में क्या रहेंगे हालात…जानिए क्या कहते हैं आगरा के व्यापारी.
जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने की मांग
व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन द कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार 26 जनवरी को भारत बंद का ऐलान किया है. व्यापारियों के इस भारत बंद का समर्थन आल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी किया है और 26 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान किया है.
क्या कहा आगरा के व्यापारियों ने
आगरा व्यापार मंडल ने 26 फरवरी को भारत बंद के आहृवान का समर्थन नहीं किया है. आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से किसी संगठन द्वारा 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है जिससे आगरा व्यापार मंडल का कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने आगरा के सभी व्यापारियों से अपनी—अपनी दुकानों व बाजारों को यथावत खोलने को कहा है.