Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Bharat Bandh Agra Live: 14 FIR lodged in 3 police station, 100 arrested in Agra
बिगलीक्स

Bharat Bandh Agra Live: 14 FIR lodged in 3 police station, 100 arrested in Agra

127

आगरालीक्स…आगरा की​ फिजा में आग लगाने वाले 100 उत्पातियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है, तीन थानों में 14 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उपद्रवियों पर एनएसए लगाने की तैयारी चल रही है। सीसीटीवी फुटेज से उत्पातियों को चिन्हित किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को भारत बंद के लिए सडकों पर नीला और पंचशील का झंडे के साथ डंडा लेकर उतरे युवाओं ने जमकर उत्पाद मचाया। होटल और गाडियों में तोडफोड के साथ मारपीट और लूटपाट की गई। इसके बाद सोमवार रात से इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी। 12 वीं तक के स्कूलों के साथ शराब के ठेके और होटल की बार बंद कर दी थी। पुलिस ने रात तक 100 उपद्रवियों को अरेस्ट कर लिया। इसके साथ ही तीन थानों में 14 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चौराहों और घर व दुकानों पर लगे सीसीटीवी से उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।
दोपहर बाद स्थिति होने लगी सामान्य
आगरा में उपद्रवियों के हिंसक होने के बाद मंगलवार दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई है, 16 घंटे बाद इंटरनेट सर्विस शुरू कर दी गई, शहर के बाजार खुल गए हैं। मगर, बाजारों में भीड नहीं है। घर से बाहर लोग नहीं निकले हैं। आरएएफ और स्थानीय पुलिस धाकरान, मधु नगर, ग्वालियर रोड, ​बिजलीघर सहित कई क्षेत्रों में तैनात की गई है।

16 घंटे बाद शुरू हुई इंटरनेट सर्विस
आगरा में 16 घंटे बाद दोपहर 2 बजे के बाद इंटरनेट सर्विस शुरू होने लगी, कुछ नेटवर्क में साढे तीन बजे इंटरनेट सर्विस शुरू हुई।
आरएएफ और पुलिस फोर्स तैनात, बाजार खुले
शहर के दलित बाहुल्य क्षेत्रों और मार्केट में आरएएफ और स्थानीय पुलिस को लगाया गया है, सुबह से ही अधिकांश क्षेत्रों में बाजार खुल गए। मगर बाजार में भीड दिखाई नहीं दी, बहुत कम लोग ही घरों से बाहर निकले।
सोमवार को ऐसे बिगडते गए हालात
सोमवार सुबह से आगरा में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी की जगह जांच के आदेश के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। दोपहर तक हालात अराजक हो गए और हिंसक झडपे होने लगीं। दोपहर दो बजे कलक्र्टेट के पास प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बस में आग लगा दी, पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
एसपी सिटी ने फायरिंग का भीड को खदेडा
शहर के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बाद युवक कलक्र्टेट पर एकत्रित होने के लिए एमजी रोड पर नारे लगाते हुए आगे बढे। एमजी रोड पर जाम लगाने के साथ ही उत्पातियों ने दुकानें बंद कराने के लिए गुंडई शुरू कर दी। दुकानदारों के साथ मारपीट की, एक महिला का सिर फोड दिया। ढाकरान चौराहे पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के होटल मोती म​हल पर पथराव कर दिया, इसके आस पास के होटलों पर भी पथराव किया। प्रदर्शन कारियों का उत्पात बढने के बाद एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने पफायरिंग कर खदेडा, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी कर दिया।
गतिमान सहित कई ट्रेनों रोकी, रेलवे ट्रैक पर बैठे, रोडवेज बसों में तोडफोड
प्रदर्शनकारियों ने आगरा दिल्ली, आगरा टूंडला रेल रूट ठप करा दिया, बिल्लोचपुरा, कुबेरपुर सहित जगह जगह रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इससे गतिमान सहित एक दर्जन ट्रेन रोकनी पडी। कई जगह पर मालगाडियों को भी रोक दिया।
कलक्र्टेट पर कब्जा, मीडियाकर्मियों के छीने कैमरे
शहर के अलग अलग हिस्सों से पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कलक्र्टेट पर कब्जा कर लिया, झंडे लगा दिया और लोगों के साथ मारपीट की। मीडिया कर्मियों के कैमरे तोड दिए।
इसलिए है भारत बंद

photo danga 4

सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके तहत मामलों में तुरंत गिरफ्तारी की जगह शुरुआती जांच की बात कही है. इस आदेश में जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की पीठ ने कहा था कि सात दिनों के भीतर शुरुआती जांच जरूर पूरी हो जानी चाहिए. इसके विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहवान किया गया है।
आगरा में सडक पर जाम, रेलवे क्रोसिंग पर प्रदर्शन
सोमवार सुबह से ही आगरा के दलित बाहुल्य क्षेत्रों में भारत बंद को सफल कराने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। टेढी बगिया और हाथरस रोड पर मार्केट बंद करा दी गई है, हाथरस रोड पर सडक पर जाम लगा दिया है। रूई की मंडी रेलवे क्रोसिंग पर लोगों ने प्रदर्शन किया,राहगीरों को रोकने पर विवाद हुआ।
भीड हुई अराजक, आगरा हाथरस हाईवे जाम
भारत बंद के लिए सुबह से ही हाईवे जाम और बाजारों को बंद कराया जा रहा है लेकिन पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। भीड अराजक होती जा रही है, जबरन बाजार बंद कराने पर हंगामा और विवाद हो रहा है। आगरा हाथरस हाईवे पर करीब एक घंटे से जाम लगा हुआ है, टेढी बगिया से रामबाग तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। हाईवे जाम होने से वाहन जहां के तहां खडे हैं।
वीडियो के लिए क्लिक करें


Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 70 Patients of 7 state operate in Bone Hospital, Prtappura, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बोन हॉस्पिटल में सात राज्यों के 70...

बिगलीक्स

Agra Live News: Divission Assistant Commissioner (drug) & Drug Inspector Agra transfer

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में छापेमारी से मची खलबली के बाद...

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

error: Content is protected !!