आगरालीक्स.. भारत दर्शन ट्रेन से करें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्यातिर्लिंग के दर्शन, किराया 8505, आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन की बुकिंग।
आइआरसीटीसी द्वारा 10 जनवरी से 18 जनवरी तक भारत दर्शन रेल यात्रा की शुरुआत की जा रही है। 8 दिन के पैकेज के लिए प्रति यात्री 8505 रुपये किराया है। आगरा कैंट स्टेशन से भी बुकिंग करा सकते हैं, इसके साथ ही आनलाइन बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर कर सकते हैं।
यहां यहां की कराई जाएगी यात्रा
ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्यातिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और बड़ौदा के निकट केवड़िया में स्टैचू आफ यूनिट का भी भ्रमण कराया जाएगा।
यहां से ट्रेन में बैठ सकेंगे
यात्री वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी से ट्रेन में बैठ सकेंगे। पैकेज में आइआरसीटीसी नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराएगा। ठहरने के लिए धर्मशाला में व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय यात्रा बस से कराई जाएगी।