Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Big program and Activities in Agra on 22 & 23rd March…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Big program and Activities in Agra on 22 & 23rd March…#agranews

288

आगरालीक्स…आगरा में 22 और 23 मार्च के बड़े कार्यक्रम..आगरा के सभी धर्मगुरु देंगे कोरोना वैक्सीन लगवाकर देंगे बड़ा संदेश तो वहीं बलिदान दिवस पर नूरी दरवाजा में निकलेगी पद यात्रा..छोटे—छोटे बच्चे बनेंगे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु.

22 मार्च को धर्मगुरु लगवाएंगे वैक्सीन
आगरा में धर्म गुरू जहां एक ओर परस्पर प्यार और भाई चारा का संदेश देते है. वहीं दूसरी ओर किसी भी सामाजिक बुराई या किसी महामारी के रोक थाम के लिए स्वयं आगे आकर प्रयास करते है. इसी कड़ी में सोमवार 22 मार्च को अपराह्न ठीक 2.30 बजे नव दीप हॉस्पिटल साकेत कॉलोनी चौराहे के पास पर, डॉ सुनील शर्मा की देख रेख कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी करेंगे. कार्यक्रम के संयोजक शान्ति दूत आगरा बंटी ग्रोवर ने बताया कि इस अवसर पर आगरा के अपर जिलाधिकारी नगर डॉ प्रभा कांत अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

बसंती रंग में रंगेगा नूरी दरवाजा के आसपास का क्षेत्र
शहीदों के सरताज शहीदे आज़म भगत सिंह सिंह,राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को उनकी मूर्ति स्थल नूरी दरवाजे से अभियान फाउंडेशन द्वारा विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी निकलेगी पद यात्रा यह कहना है अभियान फाउंडेशन के अध्यक्ष रबी दुबे का। ये यात्रा प्रात 9.30 बजे यहां से हॉस्पिटल रोड ,गुड़ की मंडी, काली वाडी होते हुए पुनः मूर्ति स्थल पर पहुंचेगी।इसमें छोटे छोटे बच्चे भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के स्वरूप में होंगे साथ ही साथ सभी बसंती पगडी और बसंती चुन्नी में होंगे. शंकरेश शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, बंटी ग्रोवर, विनोद साहनी, रवि नारंग ,सोमा सिंह, राखी अग्रवाल, ममता धवन,रिकी शर्मा,संजय दुबे,प्रशांत गोयल, निखिल साहनी ने इसमें भाग लेने की अपील की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!