Aligarhleaks:शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी दिवस पर सभी से पूछा कि “ जिससे हमारा जीवन है,उस पृथ्वी को बचाने के लिए मात्र किसी एक दिन को माध्यम बनाना क्या उचित है? इस समय हर दिन पृथ्वी दिवस मनाकर और कई उपाय कर ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है।” उक्त संदेश देने के लिए शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल में प्रधानाचार्य एल.के.पीटर, शिक्षाविद् डाॅ ओमवीर सिंह, हैड मिस्ट्रेस तब्सुम अशरफ, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशन में बच्चों ने वृक्षारोपण किया। बच्चों ने अपने चेहरे व हथेली पर रंगों के माध्यम से पृथ्वी बचाओ की अपील की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटिका सेव अर्थ ने पृथ्वी के लिए वृक्ष के महत्व को दर्शाया। इस दौरान फरहा शैरवानी, पारूल दानिश, नागेंद्र सिंह, हिबा, कल्पना राजपूत , शीतल चौधरी , प्रीतेश वाष्र्णेय, संगीता शर्मा, आकांक्षा चंद्रा, विमल शर्मा, नैना भटनागर, अलका अरोरा, अमित दयाल, प्रशांत जैन, राहुल चौहान, रवि चौहान आदि उपस्थित थे।