Friday , 4 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Kanak Jeweller owner fight robbers in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Kanak Jeweller owner fight robbers in Agra

148

आगरालीक्स.. आगरा में सरेशाम लूट के लिए ज्वैलर के शोरूम में घुसे तीन बदमाशों से 19 साल का बेटा भिड गया, बदमाशों से तमंचा छीन कर उन्हीं पर तान दिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग खडे हुए।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर छह निवासी विनय प्रकाश गर्ग की आशियाना मार्केट में न्यू कनक ज्वैलर्स का शोरूम है। शाम को वह घर गए थे। शोरूम पर उनका 19 साल का बेटा प्रतीक गर्ग था। प्रतीक ने पुलिस को बताया कि एक युवक दुकान में ग्राहक बनकर आया। अंगूठी दिखाने को कहा। उसने कहा कि पिता नहीं है। प्रतीक ने कैटलॉक दे दिया। कहा इसमें पसंद कर लें। कुछ ही देर में एक और युवक दुकान में आ गया। शक होने पर उसने तिजोरी का ताला बंद करके चाबी को उसके नीचे फेंक दिया। इसी दौरान तीसरा युवक दुकान में आ गया। उसने दुकान का शटर बंद कर लिया। तमंचा निकाल लिया।
बदमाशों से भिड गया प्रतीक
प्रतीक ने तमंचे की नाल पकड़ ली। मारपीट होने लगी। एक बदमाश को लात मारकर गिरा दिया। दो बदमाश उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने चीखना शुरू कर दिया। बदमाश घबरा गए। दुकान से भाग खड़े हुए। वह बदमाशों के पीछे-पीछे बाहर तक आया। शोर मचाया। भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ पहुंचे। बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है। दुकान पर सीसीटीवी नहीं लगे हैं। पुलिस ने व्यापारी को सीसीटीवी लगाने के लिए कहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: 23.8 MM Rain recorded in 24 hours in Agra

आगरालीक्स आगरा में पिछले 24 घंटे में 23.8 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 4th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 4 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफसीएम योगी ने कहा...

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

error: Content is protected !!