Tuesday , 22 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Bikers gang looted mobile, One injured
टॉप न्यूज़

Bikers gang looted mobile, One injured

190

आगरालीक्स.. आगरा में मोबाइल लूटकर भागते बदमाशों से युवक भिड गया, उसने बाइक सहित बदमाशों को नीचे गिरा लिया। बदमाशों ने युवक के सिर में तमंचे की बट से हमला किया, बाइक छोडकर भाग खडे हुए। पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है।
आगरा की पॉश कॉलोनी मानस नगर में केशव देव निवासी हसनपुरा, लोहामंडी अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे, पीछे बाइक सवार बदमाश आए और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने केशव के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, इससे मोबाइल छूट गया लेकिन केशव ने बदमाशों को पकड लिया। कुछ देर तक दोनों के बीच मारपीट हुई, बदमाश बाइक और तमंचा छोडकर भाग खडे हुए। शोर सुनकर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस बाइक के नंबर से बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।
महिला से मोबाइल लूटकर भागते बदमाशों को धुना
14 अगस्त 2018 को आगरा में महिला से मोबाइल लूटकर भागते बाइक सवार बदमाश से साहसी महिला भिड गई, उसे पब्लिक की मदद से दबोच लिया, जमकर धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के दीनदयाल पुरम में किराए पर रहने वाली राम प्यारी पत्नी मोहर सिंह की कैला देवी चौराहे पर सब्जी की दुकान है। वह सुबह 11 बजे दुकान से घर जाते समय मोबाइल पर किसी से बात कर रही थीं। बाइक सवार बदमाश ने राम प्यारी का पीछा किया और गेट बंद कॉलोनी में घुसते ही झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। तब तक महिला को खतरे का आभास हो चुका था। उसने मोबाइल को कसकर पकड़ लिया, बदमाश के झपट्टा मारते ही वह उससे भिड़ गई। पलटवार से बदमाश हड़बड़ा गया, महिला के शोर मचाने पर जान बचा बाइक को मेयर कैंप कार्यालय की ओर दौड़ा दिया।
राहगीर बाइक सवार की मदद से पकडा गया मोबाइल लुटेरा
कॉलोनी से भागकर सड़क पर आई महिला ने बाइक सवार युवक को घटना की जानकारी दी। राहगीरों ने अपनी गाड़ियों से बदमाश का पीछा किया और उसे मेयर कैंप कार्यालय के पास बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद दबोच लिया। महिला ने चप्पलों से बदमाश को पीटना शुरू कर दिया। बदमाश ने बाइक छोड़कर भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने उसे घेरकर बुरी तरह धुन डाला और पुलिस को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Municipal Corporation’s bulldozer razed encroachments in Sanjay Place, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में नगर निगम का अतिक्रमण पर चला बुलडोजर....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Myopia Management Made Easier with Modern Technology”, Senior Ophthalmologist Dr. Sanchit Gupta Explains a Smart Way

आगरालीक्स…मॉडर्न मशीन से आसान हुआ मायोपिया मैनेजमेंट, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Read Your Pathology Report, But Don’t Diagnose Yourself” — Renowned Pathologist Dr. Ritu Garg Explains

आगरालीक्स…रिपोर्ट हाथ में आते ही घर-घर में खुल जाती है ‘मिनी पैथोलॉजी...

error: Content is protected !!