आगरालीक्स…(2 February 2022 Agra News) आगरा में भाजपा पार्षद व भाजपा किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की. भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा…
वार्ड 41 से वर्तमान भाजपा पार्षद एवं भाजपा के बृज मोर्चा के किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी ने भाजपा के सारे पदो से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों में आस्था जताते हुए व उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा. उन्हें महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार जी अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, दक्षिण प्रत्याशी विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष बबलू शरीफ, पुष्पेंद्र शर्मा, निर्वेश शर्मा, मुकेश यादव, अमित यादव, सतीश चाहर, मशरूर कुरेशी मौजूद रहे.