आगरालीक्स…………… पंचायत चुनाव में भाजपा पूरे दमखम से मैदान में उतर रही है। आगरा स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में पहले चरण के 28 सितंबर को होने जा रहे नामांकन से पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के लिए बैठकों का दौर चलता रहा। शनिवार रात को पुरुषोत्तम खंडेलवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र ने पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। सूची के सार्वजनिक होने के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। विशेष जाति के दावेदारों को प्रत्याशी न बनाए जाने पर विरोध होने लगा है। ब्रज क्षेत्र द्वारा जारी की गई सूची में आगरा के 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही मथुरा, फिरोज़ाबाद मैनपुरी हाथरस के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैः।


Leave a comment