Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ BJP MLA, SN Medical College Agra Principal Dr Sanjay Kala test Corona Positive in Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

BJP MLA, SN Medical College Agra Principal Dr Sanjay Kala test Corona Positive in Agra #agra

284

आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला, उनसे पहले भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय कोरोना पॉजिटिव, कैसे हुए संक्रमित, कितनों को खतरा

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला भी कोरोना पॉ​जिटिव मिले हैं, इससे पहले भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ ही उनके परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। ये दोनों की विशिष्ट और आम लोगों से लगातार मिलते हैं, ऐसे में संक्रमण का खतरा भी बढ रहा है।
इसलिए तो प्राचार्य नहीं हुए संक्रमित
ऐसा माना जा रहा है कि प्राचार्य कार्यालय के क्लर्क को बुखार आने पर जांच कराई गई, क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव है। यह क्लर्क प्राचार्य कार्यालय से जुडे सारे आनलाइन कार्य करते हैं, कई बार प्राचार्य कार्यालय में आते जाते हैं और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराते हैं। कई बार सावधानी में चूक भी हो जाती है, संक्रमण का खतरा क्लर्क से हो सकता है, क्लर्क के दो दिन पहले पॉजिटिव आने के बाद प्राचार्य डॉ संजय काला को गले में खराश हुई, रविवार को जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की भी जांच कराई गई, इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव है।

https://twitter.com/PrabhuNs_/status/1289977564321083394

प्राचार्य के संपर्क में डीएम और एसएसपी की रिपोर्ट निगेटिव, डॉक्टर, कर्मचारी और समाजसेवियों को खतरा
प्राचार्य डॉ संजय काला के संपर्क में कोरोना मरीजों के इलाज के सिलसिले में हुई बैठकों में डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार भी आए, प्राचार्य के पॉजिटिव आने के बाद इन दोनों की भी जांच कराई गई। इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्राचार्य के संपर्क में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों के साथ ही शहर के समाजसेवी भी हैं, ​जो एसएन प्रशासन की अलग अलग तरह से मदद कर रहे हैं।

विधायक योगेंद्र उपाध्याय के 10 परिजन, दो नौकरी संक्रमित, कैसे हुए संक्रमित
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनकी दोनों बेटे और पुत्रवधु की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके अन्य परिजनों की जांच कराई गई तो पांच परिजन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनके घर में दो नौकरानी काम करती हैं, ये दोनों बहनें हैं इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक योगेंद्र उपाध्याय के घर में काम करने वाली नौकरानी उसी कॉलोनी के अन्य घरों में भी काम करती हैं, एक घर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है, ऐसा भी हो सकता है कि ​भाजपा विधायक का परिवार नौकरानी के संक्रमित होने से संक्रमित हुआ है।
संपर्क में आने वालों की लंबी लाइन, विधायक से मिलने वालों का को है खतरा
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय को गले में खराश हुई थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दवा ली और ठीक हो गए, वे लखनउ चले गए, इसके बाद पता चला कि उनकी पत्नी और दोनों बेटे पॉजिटिव हैं, एक अगस्त को उन्होंने लखनउ में जांच कराई, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, विधायक के संपर्क में कार्यकर्ताओं से लेकर शहर के विशिष्ट लोग थे, मुख्य सचेतक बनने के बाद लोग उनका स्वागत करने और बधाई देने उनके घर पहुंच रहे थे। विधायक ने उन सभी लोगों से होम क्वारंटीन के लिए कहा है जो उनके संपर्क में आए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

error: Content is protected !!