आगरालीक्स …आगरा रीजन में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने एसओ की पिटाई कर दी, सीओ की गाडी में पथराव कर दिया, पुलिस कर्मियों को जान बचाकर भागना पडा।
सिरसागंज के नगला गुलाल में घर के बाहर सो रहे भाजपा कार्यकर्ता पुरुषोत्तम की हत्या कर दी गई, बुधवार सुबह परिजनों को हत्या की जानकारी हुई। पुलिस फोर्स शव को पोस्टमार्टम ले जाने लगा तो परिजनों ने विरोध कर दिया और हत्यारोपियों की पकडने की मांग करने लगे। इसी बीच भाजपा नेता जयवीर पहुंच गए। उन्हें देखते हुए आक्रोशित ग्रामीण भडक गए, उन्होंने एसओ की पिटाई लगा दी, सीओ की गाडी में पथराव कर खदेड दिया। पुलिस कर्मियों को मौके से भागना पडा, क्षेत्र में तनाव है और अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाया गया है।
(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment