आगरालीक्स ..आगरा में रात को एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, कॉम्प्लेक्स में प्लास्टिक के सामान की दुकान में आग देखते ही देखते बेकाबू हो गई, दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
हरीपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां पुलिस चौकी के पीछे दुर्गा मां कांप्लेक्स है। कांप्लेक्स के भूतल और प्रथम मंजिल पर मार्केट है। तीसरी मंजिल पर आठ फ्लैटों में लोग रहते हैं। भूतल पर प्लास्टिक की दो दुकानों में रात नौ बजे आग लग गई। अपार्टमेंट में धुआं फैल गया। फ्लैटों से लोग बाहर निकल आए, दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।