लखनऊलीक्स… कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि चार जून को भाजपा की विदाई तय। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
इंडिया गठबंधन और मजबूत हुआ- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने यह बात आज लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। खरगे ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के बाद गठबंधन और मजबूत हुआ है। चार चरण के चुनाव हो चुके हैं, गठबंधन मजबूत स्थिति में है।
यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का
जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है। 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है, यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।
दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव
उन्होंने कहा कि यह दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। पहली बार आरएसएस के नेता मोहन भागवत ने कहा था कि अगर हम आएंगे तो हम संविधान में बदलाव लाएंगे, यूपी में तो भाजपा नेता संविधान बदलने की बातें करते ही रहते हैं और मुझे हैरानी होती है कि पीएम मोदी इस पर चुप बैठे रहते हैं, ये देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने का विषय है।