नईदिल्लीलीक्स… भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से लडेंगे। रविंद्र जडेजा की पत्नी को भी टिकट मिला।

सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव लड़ेंगे
भाजपा ने गुजरात की 180 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 160 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। सीएम सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से लडेंगे। कांग्रेस से यहां उनके खिलाफ एमी याज्ञनिक मैदान में हैं। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की जगह डा. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेंगी।
कांतिलाल को मोरबी के पुल हादसे में लोगों की जान बचाने का मिला इनाम
मोरबी से भाजपा ने मौजूदा विधायक ब्रजेश का टिकट काट दिया है, उनकी जगह मोरबी पुल हादसे के वक्त लोगों की जान बचाने के लिए नदी में कूदने वाले पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। पूर्व विधायक को लोगों की जान बचाने के लिए नदी में कूदने का इनाम माना जा रहा है।
जडेजा की पत्नी रवीबा जामनगर उत्तर से प्रत्याशी
भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रवीबा को जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है।
शीर्ष नेताओँ ने सूची की फाइनल
भाजपा की पहली सूची के नामों को अंतिम रूप पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा. राजनाथ सिंह की मौजूदगी में तीन घंटे चली बैठक के बाद अंतिम रूप दिया गया था।