नईदिल्लीलीक्स..भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 17 फरवरी को होगा। सम्मेलन दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
लोकसभा का चुनावी एजेंडा सेट करेगी भाजपा
भाजपा ने दिल्ली के भारत मंडपम में 17 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया है। माना जा रहा है कि आम चुनाव का समय करीब आ रहा है और इसको देखते हुए पार्टी चुनाव का एजेंडा सेट करेगी।
अध्यक्ष नड्ड़ा करेंगे उद्घाटन, समापन भाषण पीएम का
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से इसका समापन होगा। संगठन को हर स्तर पर चुस्त दुरुस्त करने के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन से एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों बैठक बुलाई गई है।