आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड पर सिटी बसों की संख्या में होगी कटौती। टेड़ी बगिया, खंदौली, शहादरा तक होगा बसों का संचालन।
मंडलायुक्त की नाराजगी के बाद चेते अधिकारी
मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी की बैठक के दौरान सिटी बसों के संचालन और आय में कमी लेकर नाराजगी जताते हुए नये रूटों पर बसों को संचालित करने के निर्देश दिए थे।
और नये रूट तलाशने को टीम का गठन
इसके तहत आनन-फानन सिटी बसों के लिए नये रूट तैयार किए गए हैं। अब बिजलीघर चौराहे से खंदौली, आईएसबीटी से शाहदरा, नुनिहाई, टेढ़ी बगिया के लिए बसों का संचालन होगा। सिटी बस का किराया 12 से 60 रुपये प्रति यात्री होगा। साथ ही नये रूटों को तलाश कर बसों के संचालन के संबंध में अधिकारियों की टीम गठित भी गई है।
एमजी रोड पर होता है 28 बसों का संचालन
शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें से एमजी रोड पर अभी 28 बसों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में तीन से पांच बसों की संख्या में कटौती की जा सकती है। इन्हें अन्य क्षेत्रों के लिए चलाया जाएगा।
टूंडला के लिए और बढ़ सकती हैं सिटी बसें
उल्लेखनीय है कि डेढ़ माह पूर्व आगरा कैंट स्टेशन से टूंडला तक बसों का संचालन शुरू किया गया था। टूंडला के लिए और अधिक बसें चल सकती हैं।