आगरालीक्स …आगरा में छह घंटे से लगातार बारिश के बाद ब्लैक आउट, कई क्षेत्रों की बिजली गुल, अंधेरे में डूबा शहर, जाने मतदान के दिन आज 18 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
आगरा में बुधवार शाम पांच बजे से बारिश हो रही है, लगातार छह घंटे से रुक रुक कर बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड से सर्द हवा चलने से लोग ठिठुर रहे हैं। कई क्षेत्रों में घंटों से तेज बारिश हो रही है, इससे तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। हाईवे से लेकर जगह जगह जलभराव हो गया है। बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पडा है, खेतों में खडी गेंहू की फसल खराब होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।
बिजली गुल
कई घंटे से हो रही बारिश के बाद कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है, बारिश और अंधेरे से लोगों को परेशानी हो रही है। वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं।
आज खुल जाएगा मौसम
आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 अप्रैल को मौसम खुल जाएगा और धूप निकलेगी, यह मौसम मतदान करने के लिए अच्छा रहेगा। लोगों को गर्मी में भी सामान्य तापमान में मतदान करने का मौका मिल सकेगा।
आईएमडी का रिकॉर्ड
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/04/19) 30.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/04/19) 18.7
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
17-Apr 18.0 29.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
18-Apr 19.0 30.0 Mainly Clear sky
19-Apr 20.0 32.0 Clear sky
20-Apr 22.0 33.0 Clear sky
21-Apr 24.0 34.0 Clear sky
22-Apr 24.0 36.0 Sunny Day
23-Apr 24.0 38.0 Sunny Day