आगरालीक्स.. ताज की खूबसूरती और मोहब्बत की नगरी, नेत्रहीन परिवार ताज का दीदार करने पहुंचा, मदद के लिए हाथ आगे बढे, टिकट दिलवाई, ताज का स्पर्श कर नेत्रहीन परिवार ने ताज का दीदार किया।
ताजमहल में कोरोना संक्रमण के चलते 5000 पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है, इसके लिए दो स्लॉट में 2500 2500 पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में लखनऊ के सोमन्द्र जैन अपनी पत्नी ओर बेटी, (तीनों नेत्रहीन) ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक ताजमहल की सभी टिकट बुक हो चुकी थी।

दो घंटे करते रहे इंतजार
नेत्रहीन परिवार ने करीब दो घंटे तक इंतजार किया, उन्होंने दिव्यांगता का प्रमाण पत्र दिखाया, जिससे उन्हें सभी जगह निशुल्क एंट्री मिलती है लेकिन ताजमहल में प्रवेश नहीं मिल सका।
स्पर्श कर किया ताज का दीदार
नेत्रहीन परिवार की बात ताजमहल के सीए अमरनाथ गुप्ता तक पहुंची, उन्होंने परिवार के तीनों सदस्यों को प्रवेश देने की अनुमति दे दी। परिवार के तीनों नेत्रहीन सदस्यों ने पर्यटन पुलिस की मदद से ताजमहल का स्पर्श कर दीदार किया। ताजमहल की खूबसूरती को स्पर्श कर महसूस किया, वे काफी देर तक ताजमहल में रहे और अपने पफोटो कराए, चमेली फर्श पर बैठे। ताज का दीदार करने के बाद कहा सुक्रिया आगरा।