आगरालीक्स ..आगरा में 40 ट्रैवल राइटर्स और ब्लॉगर्स जुटेंगे, वे यहां 19 से 21 फरवरी तक ताजनगरी के पर्यटन स्थलों को ब्लॉग के माध्यम से लोगों के सामने लेकर आएंगे। यूपी टूरिज्म और टूरिज्म गिल्ड द्वारा राइटर्स और ब्लॉगर्स के लिए सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
यूपी टूरिज्म और टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा द्वारा 19 से 21 फरवरी तक ट्रेवल राइटर्स और ब्लॉगर्स के लिए सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यहां 40 राइटर और ब्लॉगर जुटेंगे, उन्हें आगरा के पर्यटन स्थल और पर्यटकों को आकर्षित करने वाले स्थानों को दिखाया जाएगा। जिससे ब्लॉग इनके बारे में लिखे और आगरा आने वाले पर्यटक इन स्थलों पर जाएं।
ये है कार्यक्रम
19 फरवरी की शाम को राइटर्स व ब्लॉगर्स आगरा पहुंचेंगे और कलाकृति में शो मोहब्बत द ताज देखेंगे।
20 फरवरी को ताजमहल समेत अन्य स्मारकों की साइट विजिट होगी। बियोंड द ताज इसमें मुख्य रहेगा, जिसमें ताज के आसपास स्थित अन्य पर्यटन स्थलों को उन्हें दिखाया जाएगा। शाम को सभी ताज महोत्सव में होने वाली प्रस्तुतियां देखेंगे।
21 को होटल ताज खेमा में कार्यक्रम होगा।