आगरालीक्स..(Agra News 25th July)आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या के बाद तीन फुट गहरे गडढे में तीन साल के मासूम का शव मिला है। तंत्र मंत्र के लिए बलि देने की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव जोधपुरा में शनिवार को एक आटो आकर रुका, आटो से एक महिला और तीन युवक कुछ सामान लेकर चंबल के बीहड में चले गए। कुछ देर रुकने के बाद वहां से आटो से चले गए। उनके जाने के बाद ग्रामीण चंबल के बीहड में गए तो वहां एक गडढा खुदा हुआ था, कपडे पडे हुए थे और तंत्र मंत्र का सामान रखा था। ग्रामीणों को शक होने पर पुलिस को जानकारी दी।
गडढे से निकला तीन साल के मासूम का शव
पुलिस के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गडढे को खोदा गया। गडढे से तीन साल के मासूम का लाल रंग के नए कपडे में लिपटा हुआ शव मिला है, उस पर सेंड भी डाला गया था, आस पास तंत्र मंत्र की क्रिया में इस्तेमाल होने वाला सामान भी रखा मिला है।
पुलिस जांच में जुटी, दो वारदातों में तंत्र मंत्र की आशंका
पुलिस जांच में जुटी हुई है, इस मामले में भी तंत्र मंत्र की आशंका है, तंत्र मंत्र की क्रिया के लिए बच्चे की बलि दिन जाने की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है। इससे पहले कूंचा साधूराम में महिला और उनके तीन बच्चों की हत्या में भी तंत्र मंत्र की आशंका है, घर से कटा हुआ नीबू और पूजा की थाली मिली थी।