आगरालीक्स…(30 December 2021 Agra News) आगरा में बॉलीवुड एक्टर महेश ठाकुर ने अजीत नगर सेल्फी प्वाइंट पर फहराया तिरंगा. राष्ट्रीय गान गाकर हो गए भावुक…सपना ओसवाल भी रहीं मौजूद
अजीत नगर बाजार कमेटी सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पर कल बॉलीवुड एक्टर महेश ठाकुर, दिल्ली की इनफ्लुएंसर सपना ओसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय गान किया. इस दौरान उनके साथ विशाल महतलनी (मुंबई), रिहान मिर्जा, दिग्विजय सिंह परिहार, दीपक चड्ढा भी शामिल रहे.

भावुक कर देने वाला पल: महेश ठाकुर
राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर बॉलीवुड एक्टर महेश ठाकुर कुछ क्षण के लिए भावुक हो गए. उन्होंने बाद में पत्रकार वार्ता में बताया कि यह मेरे जीवन का सबसे सम्मानित वाला दिन है. इससे पहले ऐसे माहौल में मैंने अपने भारत का राष्ट्रीय ध्वज कभी नहीं फहराया है और यह पहला मौका है कि राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए और देश भक्ति से मैं भावुक हो गया।
ये बोलीं सपना ओसवाल
सपना ओसवाल ने कहा कि ऐसा प्यार जो अजीत नगर बाजार कमेटी से मुझे मिला है, अगर पूरे देश के माहौल में बन जाए तो देश की उन्नति निश्चित है। कार्यक्रम में राजेश यादव, परमात्मा सिंह अरोड़ा, अजय नोतनानी, राना रणजीत सिंह, मनोज नोतनानी, संजय नोतनानी, दिनेश अरोड़ा, शिव शंकर सहज, महेंद्र यादव, रिंकू अग्रवाल, अनुराग कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
- 30 December 2021 Agra News
- Actor Mahesh Thakur in Agra
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Bollywood actor Mahesh Thakur hoisted the tricolor at Ajit Nagar selfie point in Agra...#agranews
- Bollywood actor mahesh thakur in Agra
- Mahesh Thakur in Agra
- Sapna Oswal in Agra