एंटरटेनमेंटलीक्स… बालीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा बनीं जुड़वां बच्चों की मां. सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज. बच्चों के नाम भी बताए…
दोहरी खुशियां एक साथ
46 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के घर दोहरी खुशियां एकसाथ आई हैं. अभिनेत्री ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. सरोगेसी के जरिए बच्चों का जन्म हुआ है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘मैं आज सभी के साथ इस सबसे अच्छी खुशखबरी को शेयर कर रही हूं. मेरे हसबैंड जीन और मैं बेहतद खुश हैं क्योंकि हम अपने जुडवां बच्चों का अपने परिवार में स्वागत कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दोनों बच्चों के नाम भी बताए. जिनके नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ हैं. प्रीति जिंटा ने इससे आगे लिखा कि हम जिंदगी के इस नए पड़ाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं. मैं डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट को इस खूबसूरत जर्नी के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं. आप सबको ढेर सारा प्यार.
5 साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि प्रीति जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन नागरिक जेन गुडइनफ से पांच साल पहले 29 फरवरी 2016 को शादी की थी. यह शादी 29 फरवरी 2016 को राजपूती अंदाज में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान हुई थी. करीब छह महीने बाद वेडिंग फोटोज मीडिया में आए थे.