आगरालीक्स…आगरा में बेसिक लाइफ सपोर्ट के प्रदर्शन से डॉक्टरों ने बताया कि कैसे एक घायल व्यक्ति की तुरंत मदद कर जान बचाई जा सकती है. मेडिकल छात्रों ने रैली निकाल किया जागरूक
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से आगरा में बोन एंड ज्वाइंट सप्ताह की आज से शुरूआत की गई. इसके तहत सुबह एडीए पार्क ताजनगरी फेस 2 में जनता के बीच बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रदर्शन किया गया जिसमें डॉ. अरूण कुमार, डॉ. राकेश मोहनिया व डॉ. देवांशु मोहनिया मौजूद रहे. इसके बाद बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम का प्रदर्शन पुलिस लाइन में किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों को समझाया गया कि कैसे एक घायल आदमी की तुरंत मदद कर उसकी जान बचाई जा सकती है. इस दौरान डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों की कई जिज्ञासाओं का जवाब भी दिया. यहां डॉ. शशिपाल सदाना, डॉ. प्रवेंद्र शर्मा और डॉ. गौरव शर्मा ने प्रदर्शन किया.

मेडिकल छात्रों ने निकाली रैली
इस अवसर पर मेडिकल कालेज के स्टूडेंट्स ने एक पैदल रैली भी निकाली और इसके जरिए लोगों को जागरूक किया गया. बाद में लेक्चर थिएटर 4 में मेडिकल छात्राओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रदर्शन किया गया. इसमें डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. सीपीपाल, डॉ. संजय धवन, डॉ. अश्वनी सदाना, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. दिनकर, डॉ. रजत कपूर, डॉ. बृजेश शर्मा और पीजी स्टूडेंट्स मौजूद रहे. एनेस्थेटिस्ट्स डॉ. राजीव पुरी का हर सत्र में उल्लेखनीय सहयोग रहा.
