आगरालीक्स.. कोरोना से ठीन होने के बाद ब्रेन फॉग, बढ रही मरीजों की संख्या, हल्का और बार बार बुखार आने से परेशान। ब्रेन फॉग में याददाश्त कमजोर होना, कमजोरी महसूस होना, इस तरह की समस्याएं आम हैं।
ब्रेन फॉग में याददाश्त कमजोर होना, कमजोरी महसूस होना, इस तरह की समस्याएं आम हैं।
कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में लंबे समय तक सांस लेने में समस्या यह आम पोस्ट कोविड लक्षण है, इसी तरह से एक और पोस्ट कोविड समस्या आम हो चुकी है। इसे कोविड 19 ब्रेन फॉग कहा जा रहा है, इस केस में कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की याददाश्ता जा रही है, उन्हें कुछ याद नहीं रहता है, डर में जी रहे हैं। इसके साथ ही कमजोरी महसूस हो रही है। यह ब्रेन फॉग के लक्षण हैं, इसमें व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।
बुजुर्गों में समस्या ज्यादा
कोविड 19 ब्रेन फॉग की समस्या 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों में ज्यादा देखने को मिल रही है, इस मरीजों की याददाश्त पहले से कमजोर होती है, ऐसे में कोविड से संक्रमित होने के बाद समस्या और बढ रही है।