मथुरालीक्स.. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद संतों को भोजन कराया, कहा कि दुनिया में ब्रज और वृंदावन की प्रतिष्ठा दोबारा स्थापित करनी है।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में शामिल होने के लिए वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए, पूजा अर्चना की। इसके बाद पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों को भोजन कराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज और वृंदावन का गौरव विश्व पटल पर पूर्व की तरह स्थापित किया जाएगा। वे यहां संतों से मिलेंगे।