नईदिल्लीलीक्स… देश में कोरोना को लेकर आज राहत भरी खबर है। मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
24 घंटे में 2,568 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,568 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को कल यानी सोमवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में करीब 18.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को देशभर में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए थे।
एक्टिव मामलों में भी कमी आई
राहत की बात है कि कई दिनों बाद एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,911 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 19,137 हो गए हैं।वहीं, मृतकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 20 मरीजों की जान गई है। सोमवार को ये आंकड़ा 26 था। मृतकों में केरल से 15, पंजाब से तीन जबकि महाराष्ट्र और मिजोरम से एक-एक है। कोरोना से देश में अब तक कुल 5,23,889 लोगों की जान जा चुकी है।