आगरालीक्स…प्रेमजाल में फंसाया, शादी का वादा किया और होटलों में ले जाकर संबंध बनाए. शादी करने को कहा तो मुकर गया. सिपाही के खिलाफ युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवती ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि सिपाही ने उसे प्रेमजाल में फंसाया, शादी का वादा किया और फिर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया. जब शादी की बात कही तो मुकर गया. घरवालों ने भी धमकी दी.
आरोपी सिपाही मैनपुरी के कुरावली का रहने वाला है. वर्तमान में जालौन के उरई में तैनात है. आरोप है कि फिरोजाबाद की रहने वाली एक युवती को उसने प्रेम जाल में फंसाया. शादी का वादा कर उसे होटल ले जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता. युवती ने उससे शादी की बात कही तो सिपाही और उसके परिवार वाले मुकर गए. पीड़िता को पीटा और धमकी दी. आज युवती ने आरोपी सिपाही, उसके पिता और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.