आगरालीक्स ..(Agra News 21st November).आगरा में दर्दनाक हादसा, दुल्हन के भाई, मौसरे और ममेरे भाई की मौत।
आगरा के सीता नगर एत्माउददौला निवासी पवन राठौर की बेटी रीना की शादी ग्वालियर से होनी थी, दूल्हा पक्ष ने ग्वालियर में ही बुलाया था। इसके लिए उनके घर पर शनिवार को तैयारी चल रही थी, रविवार को सुबह आठ बजे ग्वालियर के लिए निकलना था।

रात 12 बजे मौसी के बेटे का आया फोन
शनिवार को उनके घर रिश्तेदार आने का सिलसिला चल रहा था। रात 12 बजे पवन के बड़े बेटे 18 साल के हर्ष के पास उसके मौसी के बेटे 17 साल के अंकित राठौर तुलसी चबूतरा का फोन आया कि वह रामबाग चौराहे पर खड़ा है लेकिन कोई आटो नहीं मिल रहा है। हर्ष ने अपने मामा के बेटे प्रेम राठौर को बाइक पर साथ लिया और अंकित को रामबाग चौराहे से लेने के लिए पवन और प्रेम बाइक से निकले।
चौकी के सामने हादसे में तीनों की मौत
बाइक से हर्ष, अंकित और प्रेम रात 12 बजे नुनिहाई की तरफ जा रहे थे, चौकी के पास में वाहन ने तीनों को सपेट में ले लिया। हादसे में अंकित और प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष को गंभीर हालत में एसएन में भर्ती कराया गया, देर रात हर्ष की भी मौत हो गई।
शादी के घर में मचा कोहराम
सड़क हादसे में दुल्हन के भाई, मौसेरे और ममेरे भाई की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है, आज शादी होनी थी और पूरा परिवार ग्वालियर जा रहा था।