आगरालीक्स… आगरा के एक मैरिज होम का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दुल्हा और दुल्हन पक्ष एक दूसरे पर कुर्सी और टेबल फेंकने लगे, देखते ही देखते शादी समारोह लडाई का मैदान बन गया।
सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर दिखाया जा रहा वीडियो आगरा के घटिया आजम खां स्थित हरियाली वाटिका का है, यहां जनवरी के प्रथम सप्ताह में एक शादी समारोह था। दूल्हा पक्ष लोहा मंडी और दुल्हन पक्ष नाई की मंडी के हैं। रात के समय कुछ बाराती और घराती मैरिज होम में थे। इसी बीच बाराती खाना खाने गए तब तक खाना खत्म हो चुका था। इसे लेकर विवाद हुआ, देखते ही देखते मारपीट होने लगी।
दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट
खाने का इंतजाम मैरिज होम के एक हिस्से में था और दूसरे हिस्से में बरमाला के लिए कुर्सियां पडी हुई थी। खाने को लेकर हुए विवाद हो रहा था, उसी समय दुल्हा पक्ष के युवक के किसी ने थप्पड मार दिया। इसे देख दुल्हा पक्ष के लोग आ गए, उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तो कुर्सी और टेबल फेंकने लगे।
भागो भागो, और गाली गलौज
उस समय मैरिज होम में महिलाएं भी थी, मारपीट होने पर महिलाएं कहने लगी भागो भागो, गाली गलौज होने लगी। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, एक तरफ से कुर्सी फेंकी गई तो दूसरे पक्ष ने ईंट फेंकना शुरू कर दिया।
एक मिनट 37 सेकेंड का वीडियो
मैरिज होम में लगे सीसीटीवी से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया, इसमें मारपीट के बीच लोग गाली गलौज कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पुलिस को बुलाओ पुलिस को बुलाओ।