आगरालीक्स… आगरा में अवैध वसूली कर रहे पुलिस कर्मी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया, एसएसपी अमित पाठक द्वारा एंटी करप्शन हेल्प लाइन शुरू करने के बाद बडी कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है।
चौराहों पर आॅटो और ढकेल से जाम न ले, इसके लिए हर चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सोमवार को बिजली घर चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी इरफान ठेल वालों से अवैध वसूली कर रहा था, उसके साथ एक होमगार्ड था, वह ठेल वालों से पैसे देने के लिए कह रहा था और होमगार्ड पैसे लेते जा रहा था।
वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही इरफान द्वारा ठेल वालों से वसूली करने का किसी ने वीडियो बना लिया, यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए, वीडियो की जांच के बाद एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर आरोपी पुलिसकर्मी इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेज दिया।
रिश्वत लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
आगरा में रिश्वत लेने के आरोप पर सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है, आगरा पुलिस ने एंटी करप्शन हेल्प लाइन भी शुरू की है, इस पर रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मियों की शिकायत की जा सकती है।
आगरा के मनसुखपुरा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे, इस मामले की जांच सीओ पिनाहट द्वारा की जा रही थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अमित पाठक ने आरोपी सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया है।
आगरा पुलिस ने शुरू की एंटी करप्शन हेल्प लाइन

आगरा में एसएसपी अमित पाठक ने पुलिस महकमे से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अनूठी मुहिम शुरू की है, अब आप पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने पर हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैंऔर व्हाटस एप कर अपनी शिकायत कर सकते हैं। वीडियो भी हेल्प लाइन नंबर पर भेज सकते हैं। इस तरह की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की छवि को सुधारने के लिए एसएसपी अमित पाठक ने अभियान शुरू किया है। जनता से सीधे जुड़कर वे रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पब्लिक से अपील की है कि पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत हेल्प लाइन नंबर- 8126302006 कॉल करके या वाट्सएप करके दे सकते हैं। उनकी पहचान नहीं खोली जाएगी। इस पर वीडियो, फोटो या ऑडियो भी सुबूत के तौर पर भेजा जा सकता है। एक टीम इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की जांच के लिए बनाई गई है। तत्काल जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फर्जी शिकायत करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस का यह पहला हेल्प लाइन नंबर है, यह भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए जारी किया गया है। अन्य समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम में ही शिकायत करनी होगी।
झूठी शिकायत न कराएं दर्ज
आगरा पुलिस के हेल्प लाइन नंबर पर झूठी शिकायत दर्ज न कराने के लिए भी कहा गया है, जिससे पुलिस अपना काम कर सके। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।