आगरालीक्स…..सगी बहनें, युवास्था की दहलीज पर पैर रखते ही घर वालों ने रिश्ता पक्का कर दिया। सपनों के राजकुमार की तस्वीर उनके दिलो दिमाग में भी। सोमवार शाम को बारात आई, दुल्हा को देखने के बाद सगी बहनों के सपने टूट गए। उन्होंने शादी से साफ इन्कार कर दिया। दोनों दूल्हा की उम्र अधिक होने के साथ रंग भी काला था। टूडंला के गांव ढकई में सगी बहन सतिरा 19 साल और आरती 18 साल पुत्री एवरन सिंह यादव के शादी से इन्कार कर देने पर फीरोजाबाद के गांव सिकेरा से आई बारात में दूल्हा हरिओम और कपिल पुत्र मनीराम की शादी कराने के लिए पंचायत हुई, इसके बाद भी बात नहीं बनी तो थाने में मामला पहुंचा, दूल्हा को शादी के बिना ही बारात लेकर जानी पडी।
Leave a comment