Sunday , 8 February 2026
Home मनोरंजन Katrina Kaif to marry Ranbir Kapoor in November
मनोरंजन

Katrina Kaif to marry Ranbir Kapoor in November

kat
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर लव बर्ड्स रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। कहा जा रहा है कि दोनों स्टार्स इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
बता दें कि कैट और रणबीर पिछले कुछ सालों से डेटिंग पर हैं। ये भी जाहिर कि दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हालांकि, कैटरीना और रणबीर इस रिलेशनशिप को स्वीकार करने से हिचकते रहे हैं। बीच में रणबीर और कैटरीना की सगाई की खबर भी सुर्खियों में छाई रही।
खबर आई थी कि दोनों स्टार्स ने 30 दिसंबर 2014 को लंदन में सगाई कर ली। इसमें ऋषि कपूर और नीतू सिंह के शामिल होने की भी खबर थी। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ क्रिसमस मनाने के लिए लंदन पहुंची थीं। बाद में रणबीर भी वहां पहुंचे और कैट के परिवार से मिले। इसी बीच चुनिंदा दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रणबीर-कैट ने एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई।
वहीं, कुछ दिनों पहले इस लव कपल को मालदीव में समर वेकेशन के दौरान एक साथ देखा गया। वहीं, नए साल के मौके पर दोनों स्टार्स न्यूयॉर्क के एक होटल में जश्न मनाते भी नजर आए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, आईपीएस नवनीत सिकेरा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन...

मनोरंजन

Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साधारण कार में अभिनेता गोविंदा के बैठने का वीडियो ट्रोल...

मनोरंजन

Agra Local News: Border 2 to have 91 shows on opening day in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बॉर्डर टू के पहले दिन चलेंगे 91 शो. फिल्म को...

मनोरंजन

Agra News: Taj Literature Festival, a confluence of film, literature and music, begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोच और रूह के जश्न, फिल्म साहित्य और संगीत की...

error: Content is protected !!