आगरालीक्स.. आगरा में बडी कार्रवाई, स्कूल में अनुपस्थित मिलने पर 22 शिक्षक, शिक्षामित्र निलंबित कर दिए गए हैं।
बीएसए राजीव कुमार यादव ने मीडिया को बताया कि मंगलवार को फतेहाबाद और फतेहपुरसीकरी ब्लॉक का निरीक्षण किया। फतेहाबाद ब्लॉक के चार स्कूल बंद मिले और इंचार्ज प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्र समेत 14 लोग गैरहाजिर मिले। फतेहपुर सीकरी ब्लॉक के तीन स्कूल बंद मिले, वहां आठ प्रधानाध्यापक, शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले।
स्कूल बंद व शिक्षकों व शिक्षामित्रों के बिना सूचना गैरहाजिर मिलने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए शिक्षामित्रों का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
हर रोज भेजनी होगी सेल्फी
निलंबित शिक्षक-शिक्षिका अपने मूल विद्यालय में ही संबंद्ध रहेंगे। उन्हें प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह आठ बजे विद्यालय पहुंचकर और दोपहर एक बजे विद्यालय छोड़ने से पूर्व अपनी एक सेल्फी ब्लॉक स्तरीय वॉट्सएप ग्रुुप पर भेजनी होगी।
इन्हें किया गया निलंबित
ब्लॉक फतेहपुरसीकरी
- साधना यादव, प्रधानाध्यापक, प्रा.वि. मई बुजुर्ग।
- रजनी, सहायक अध्यापक, प्रा.वि. मई बुजुर्ग।
- मंजूलता व शिशुपाल, शिक्षामित्र, प्रा.वि. मई बुजुर्ग।
- रामनिवास, सहायक अध्यापक, उ.प्रा.वि. मई बुजुर्ग।
- राजीव कुमार शर्मा, स.अ., प्रा.वि. नगला हरगोविंद।
- सतीश, स.अ., प्रा.वि. नगला हरगोविंद।
- भूदेव, शि.मि., प्रा.वि. नगला हरगोविंद।
ब्लॉक फतेहाबाद
- रितु गर्ग, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, प्रा.वि. मुटावई।
- रेखा यादव, स.अ., प्रा.वि. मुटावई।
- धर्म सिंह, शि.मि., प्रा.वि. मुटावई।
- शीला कुमारी, इं.प्र.अ., प्रा.वि. शालामंदिर।
- सीमा शर्मा, स.अ., प्रा.वि. शालामंदिर।
- सतेंद्र सिंह, शि.मि., प्रा.वि. शालामंदिर।
- रेखा कुमारी, इं.प्र.अ., प्रा.वि. आसे का पुरा।
- मनोरमा शर्मा, स.अ., प्रा.वि. आसे का पुरा। (23 जुलाई से अनुपस्थित)
- मधुबाला, शि.मि., प्रा.वि. आसे का पुरा। (27 जुलाई से अनुपस्थित)
- फातिमा परवीन, प्र.अ., प्रा.वि. वाजिदपुर।
- कविता अरोड़ा, स.अ., प्रा.वि. वाजिदपुर।
- ममता कुमारी, मीनू भदौरिया और मुकेश वर्मा, प्रा.वि. वाजिदपुर।