आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के केस 1700 पार कर चुके हैं, ऐसे में ईद और रक्षाबंधन पर मिनी लॉक डाउन में छूट नहीं दी जाएगी, जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 जुलाई की रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग जाएगा। एक और दो अगस्त को बाजार बंद रहेंगे। तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर सुबह नौ बजे से बाजार खुलेंगे।
आगरा में मिनी लॉक डाउन 31 जुलाई रात 10 बजे लग जाएगा, एक अगस्त को ईद है, एक और दो अगस्त को मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद रहेंगे। कोई दुकान नहीं खुलेगी, तीन अगस्त को सुबह पांच बजे मिनी लॉक डाउन खत्म हो जाएगा, सुबह नौ बजे से दुकान खुल जाएंगी। ऐसे में मिठाई विक्रेताओं द्वारा एक और दो अगस्त को दुकान खोलने की मांग की जा रही थी, जिला प्रशासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए मिनी लॉक डाउन में किसी भी तरह की छूट देने से इन्कार कर दिया है।
31 जुलाई तक कर लें खरीददारी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ईद और रक्षाबंधन की खरीददारी लोग 31 जुलाई तक कर लें, इसके बाद 55 घंटे के लिए बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक लोग खरीददारी कर सकते हैं, इसके बाद बाजार बंद हो जाएंगे।
तीन अगस्त को सुबह नौ बजे खुलेगा बाजार
55 घंटे के मिनी लॉक डाउन के बाद तीन अगस्त को सुबह नौ बजे बाजार खुल जाएगा, ऐसे में रक्षाबंधन पर तीन अगस्त को लोग खरीददारी कर सकते हैं। लेकिन उस दिन भीड रहने की आशंका है।