आगरालीक्स.. आगरा में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने क्लर्क को अरेस्ट किया है, बीएसए कार्यालय में तैनात क्लर्क ने शिक्षक से एरियर के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी थी। टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड लिया।
आगरा के बीएसए कार्यालय के क्लर्क राहुल गुप्ता कनिष्ठ सहायक कार्यालय एबीएसए फतेहाबाद पर प्राथमिक विद्यालय पुरागूगरन ब्राह्मण ब्लॉक फतेहाबाद के शिक्षक भोला सिंह पुत्र भान सिंह निवासी गांव रूपपुर थाना फतेहाबाद ने आरोप लगाए थे कि उसे 8 महीने के वेतन के बिल का एरियर नहीं मिला है। एरियर देने के लिए क्लर्क राहुल गुप्ता 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम आगरा में की गई, टीम ने जांच के बाद क्लर्क को रिश्वत लेते हुए पकडने के लिए जाल बिछाया।
छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट
टीम ने जाल बिछाया, राहुल गुप्ता ने शिक्षक भोला सिंह को अवंतीबाई चौराहा थाना फतेहाबाद पर बुलाया, दोपहर करीब 2:20 बजे भोला सिंह ने 6 हजार रुपए रिश्वत के रूप में दिए गए, वहां मौजूद टीम ने राहुल कुमार गुप्ता को रिश्वत के छह हजार रुपये के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में थाना फतेहाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है
टीम में निरीक्षक जसपाल सिंह पवार रामपाल सिंह निरीक्षक महेश चंद गौतम निरीक्षक संजय सिंह मुख्य आरक्षी दीपक सिंगर मुख्य आरक्षी अनीता यादव मुख्य आरक्षी संध्या निगम और कांस्टेबल चालक राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।