Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Bsc student killed by lovers Father & Husband in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Bsc student killed by lovers Father & Husband in Agra

आगरा में बीएससी के छात्र की उसकी प्रेमिका के पति और पिता ने पीट पीटकर की हत्या
आगरालीक्स.. आगरा में बीएससी के छात्र की उसकी प्रेमिका के पति और पिता ने पीट पीटकर हत्या कर दी, छात्र और युवती के बीच प्रेम संबंध थे, पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति और पिता को हत्या के आरोप में अरेस्ट किया है।
सिकंदरा के गांव अटूस निवासी योगेश उर्फ कलुआ बीएससी कर रहा था, वह शनिवार की दोपहर में घर से पुलिस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए निकला था। उसके शास्त्रीपुरम में रहने वाली विवाहित अनमोल के शादी से पहले से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि आरोप है कि अनमोल ने फोन कर उसे मिलने के लिए घर बुलाया। घर पर ही पति नरेंद्र और पिता नेत्रपाल ने उसे पकड़ा और पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद देर रात उसकी लाश खेत में फेंक दी।
मोबाइल की मदद से मिला शव


शनिवार देर रात तक कलुआ के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। साथ ही रुनकता पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रैस की, तो वो शास्त्रीपुरम के एक बाजरा के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदरा थाना पुलिस ने महिला अनमोल, उसके पति नरेंद्र और पिता नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दंपति को हिरासत में भी ले लिया है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

error: Content is protected !!