नईदिल्लीलीक्स… केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड आठवीं बार बजट पेश करते हुए कहा कि “इस बजट में, प्रस्तावित विकास उपाय गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।”
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 7.7 करोड़ किसानों का अल्पकािलिक लोन की सुविधा मिलती है, यूरिया उत्पादन आत्मनिर्भरता के लिए असम में यूरिया संयंत्र में उत्पादन शुरू किया गया है। बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा।
कुंभ पर भी चर्चा हो
सपा प्रमुख अलिखेश यादव ने कहा कि बजट आम लोगों को मायूस ना करे, बजट से ज्यादा महत्वपूर्ण कुंभ में लोग अपनों की तलाश में खाया पाय केंद्रों पर भटक रहे हैं, यह मुददा है, जिस कुंभ के लिए पता नहीं कितना बजट खर्च हुआ होगा, कितने विज्ञापन चल रहे होंगे। 40 करोड़ लोगों को बुलाने का लक्ष्य था, सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, कहा कि बजट अपनी जगह है लेकिन कुंभ महत्वपूर्ण है।