आगरालीक्स …Agra News : आगरा में डॉक्टर की थार इंस्पेक्टर की पत्नी की कार से टकराने के बाद हवालात में डालने पर इंस्पेक्टर ने बिना शर्त माफी मांगी, दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, अभी भी डॉक्टरों की हड़ताल। ( Agra News Video : IMA, Agra Doctors on strike, Two Constable Line Haazir#Agra )
आगरा में गुरुवार को यूरोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश सिंह अपनी थार कार से सिकंदरा स्थित हॉस्पिटल जा रहे थे, कारगिल चौराहे पर आगे चल रही कार से उनकी थार टकरा गई। कार में मथुरा इंस्पेक्टर की शिक्षिका पत्नी थी वे फिरोजाबाद कॉलेज में जा रहीं थी। डॉ. अविनाश सिंह का आरोप है कि थाना सिकंदरा पर वे पहुंचे उनकी गाड़ी रोक ली, उन्हें थप्पड़ मारा और हवालात में डाल दिया। इससे आक्रोशित आईएमए ने शुक्रवार शाम चार बजे तक का समय दिया था कि पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए।
इंस्पेक्टर ने माफी मांगी, दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
आईएमए भवन तोता का ताल पर इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा पहुंचे, उन्होंने डॉक्टरों के सामने माफी मांगी कहा कि वे उस समय थाने पर नहीं थे। इसके बाद भी डॉक्टर नहीं माने कहा कि हवालात में डॉक्टर को क्यों डाला गया। इसके बाद डॉक्टरों ने शाम चार बजे हड़ताल की घोषणा कर दी। डीसीपी सिटी ने रात में थाना सिकंदरा के दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर कर दिया गया, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टरों की हड़ताल जारी
शुक्रवार शाम चार बजे से आईएमए के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। निजी हॉस्पिटल, क्लीनिक के साथ ही डायग्नोस्टिक सेंटर बंद हैं। इमरजेंसी और ओपीडी भी बंद कर दी गई हैं। आज आईएमए की बैठक में पुलिस द्वारा लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों के बाद आगे क्या करना है इस पर निर्णय लिया जाएगा।